Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur Shop Theft: सुबह टूटी दुकानें देख दुकानदार रह गए दंग‚ नुकसान का आकलन जारी

Jamshedpur Shop Theft: जमशेदपुर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में नौ फुटपाथी दुकानों का ताला तोड़ दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप की

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Shop Theft: सुबह टूटी दुकानें देख दुकानदार रह गए दंग‚ नुकसान का आकलन जारी

Jamshedpur Shop Theft: जमशेदपुर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में नौ फुटपाथी दुकानों का ताला तोड़ दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप की बताई जा रही है, जहां बीती रात चोरों ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर चोरी की वारदात हुई, वह जिला मुख्यालय से महज करीब पचास मीटर की दूरी पर स्थित है। इतने संवेदनशील और व्यस्त इलाके में एक साथ कई दुकानों में चोरी होना, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इलाके में पुलिस गश्ती न के बराबर होती है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने गैस कटर की मदद से दुकानों के ताले काटे और आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की इस वारदात के बाद दुकानदारों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

जिन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया, उनमें अभिनाश कुमार की पान दुकान, राजा कुमार की मोमोज दुकान, प्रदीप दास की दूध दुकान, सदन केवट की लिट्टी दुकान, बाबुनंद की चाय दुकान, विष्णु की पान दुकान सहित अन्य फुटपाथी दुकानें शामिल हैं। फिलहाल सभी दुकानदार अपने-अपने नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com