Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री‚ दुख जताया

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ लापता कैरव गांधी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना को बेहद दुखद बताया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री‚ दुख जताया

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ लापता कैरव गांधी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना को बेहद दुखद बताया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली होती हैं और इससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मामले में ठोस प्रगति होगी।

मीडिया से बातचीत में संजय सेठ ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सामने आई घटनाएं यह संकेत देती हैं कि राज्य में प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर पड़ा है, जो चिंता का विषय है।

केंद्रीय मंत्री ने बिहार और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सुशासन की दिशा में ठोस प्रयास किए गए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को भी इसी दिशा में गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

संजय सेठ ने रांची में दो बच्चों के अपहरण के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों की सक्रियता से बच्चों की बरामदगी संभव हो सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब समाजिक संगठन आगे आ रहे हैं तो प्रशासन की भूमिका कहां है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता का माहौल बनता जा रहा है, जिससे जांच एजेंसियों और पुलिस बल का मनोबल प्रभावित हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पुलिस को मजबूती देने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए ठोस और तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

TAGS
digitalwithsandip.com