Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: 29 दिसंबर को ऐतिहासिक दिन‚ राष्ट्रपति का जमशेदपुर आगमन

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के लिए 29 दिसंबर का दिन बेहद अहम और ऐतिहासिक होने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर आगमन होगा, जिसे लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: 29 दिसंबर को ऐतिहासिक दिन‚ राष्ट्रपति का जमशेदपुर आगमन

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के लिए 29 दिसंबर का दिन बेहद अहम और ऐतिहासिक होने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर आगमन होगा, जिसे लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार को उपायुक्त सहित तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुबह वह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी

इसके बाद राष्ट्रपति आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और विशिष्ट अतिथियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हों।

TAGS
digitalwithsandip.com