Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur news: लौह पुरुष की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब‚ शहरवासियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Jamshedpur news: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर के साथ जमशेदपुर में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आम से लेकर खास तक सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार पटेल को याद किया और उन्हें

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur news: लौह पुरुष की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब‚ शहरवासियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Jamshedpur news: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर के साथ जमशेदपुर में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आम से लेकर खास तक सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार पटेल को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जमशेदपुर के बिस्टुपुर-आदित्यपुर गोलचक्कर के बीच स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।

मौके पर जिले के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका पूर्णिमा साहू सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सांसद महतो ने कहा कि “सरदार पटेल ने तमाम रियासतों को एकजुट कर एक सशक्त और अखंड भारत का निर्माण किया। उनके सिद्धांत और विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। हम सभी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।”

सरदार पटेल को ‘भारत के एकीकरण के शिल्पकार’ के रूप में जाना जाता है। आज के दिन देशभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने उनके योगदान को याद किया। जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में जिस मार्ग पर अग्रसर है, वह सरदार पटेल के एकता और विकास के विचारों की ही परिणति है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि भारत की प्रगति और एकता के केंद्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की अमर प्रेरणा सदैव जीवित रहेगी।

TAGS
digitalwithsandip.com