Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगी‚ जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

Jamshedpur News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर के करनडीह क्षेत्र में आगमन करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड में आ गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करनडीह

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगी‚ जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

Jamshedpur News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर के करनडीह क्षेत्र में आगमन करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड में आ गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में आयोजित ओलचिकी सेमिनार के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए प्रशासन ने गोलपहाड़ी चौक से करनडीह चौक तक सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने अवैध झोपड़पट्टियों और दुकानों को हटाने का निर्णय लिया है। यह कार्रवाई पूरी तरह सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

इस संबंध में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को टेंपो के माध्यम से माइक अनाउंसमेंट कर अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। अनाउंसमेंट में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया, तो प्रशासन की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

माइक अनाउंसमेंट के बाद संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। कई लोग स्वयं अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गए हैं, वहीं कुछ लोग प्रशासन से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।

जिला प्रशासन खुद पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। करनडीह और इसके आसपास के इलाकों का बार-बार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम के दिन किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com