Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamshedpur Marathon Ready: सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन की तैयारी पूरी‚ 23 नवंबर को JRD से होगी शुरुआत

Jamshedpur Marathon Ready: जमशेदपुर में आगामी सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली मैराथन को लेकर गुरुवार, 21 नवंबर 2025 को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर लोकसभा के सांसद बिद्युत बरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, सांसद खेल

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Marathon Ready: सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन की तैयारी पूरी‚ 23 नवंबर को JRD से होगी शुरुआत

Jamshedpur Marathon Ready: जमशेदपुर में आगामी सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली मैराथन को लेकर गुरुवार, 21 नवंबर 2025 को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर लोकसभा के सांसद बिद्युत बरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, सांसद खेल प्रतियोगिता के संयोजक संजीव कुमार, तथा पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता में सांसद बिद्युत महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 नवंबर को JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होने वाली मैराथन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह मैराथन महिला–पुरुष एथलीट, सीनियर खिलाड़ी, मॉर्निंग वॉकर्स, विद्यार्थियों और आम नागरिकों—सभी के लिए बिना किसी रजिस्ट्रेशन शुल्क के खुला है। आयोजन का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा से ज्यादा “स्वस्थ भारत, समर्थ भारत” और फिट इंडिया को बढ़ावा देना है।

प्रतिभागियों के लिए प्रवेश सुबह 5:00 बजे से स्ट्रेट माइल रोड स्थित गेट नंबर 5, 6 और 7 से होगा। वहीं रिपोर्टिंग टाइम 6:00 बजे निर्धारित है। प्रतिभागियों को इसी स्थान पर टी-शर्ट भी प्रदान किए जाएंगे।दौड़ की शुरुआत सुबह 7:00 बजे होगी और इसका समापन पुनः JRD परिसर के आर्चरी ग्राउंड में किया जाएगा, जहां सभी के लिए नाश्ता और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था रहेगी।

आयोजन के दौरान पूरे मार्ग पर कई हाइड्रेशन प्वाइंट बनाए गए हैं ताकि प्रतिभागियों को जल उपलब्धता में कोई दिक्कत न हो। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी।महिला और पुरुष दोनों वर्गों में पहले से पांचवें स्थान तक आने वाले धावकों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

सांसद ने बताया कि मैराथन के दौरान ट्रैफिक सुचारू रूप से रहे, इसके लिए स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर लिया गया है और पूरा सहयोग सुनिश्चित किया गया है। मैराथन को सफल बनाने में सिंहभूम जिला एथलेटिक्स टीम, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, क्रीड़ा भारती जय हो, वेटरन स्पोर्ट्स, विभिन्न खेल संगठनों और भाजपा जमशेदपुर महानगर की टीम सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

सांसद बिद्युत बरण महतो ने शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों से बड़ी संख्या में इस दौड़ में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, फिटनेस और समाज के सामूहिक उत्साह का प्रतीक है।

TAGS
digitalwithsandip.com