Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur Builders Association: साकची के निजी होटल में हुई बैठक‚ स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का औपचारिक गठन

Jamshedpur Builders Association: जमशेदपुर में शहर के छोटे और मध्यम श्रेणी के बिल्डरों की समस्याओं को समाधान करने के उद्देश्य से नए स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन किया गया। इस संबंध में साकची स्थित एक निजी होटल के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Builders Association: साकची के निजी होटल में हुई बैठक‚ स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का औपचारिक गठन

Jamshedpur Builders Association: जमशेदपुर में शहर के छोटे और मध्यम श्रेणी के बिल्डरों की समस्याओं को समाधान करने के उद्देश्य से नए स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन किया गया। इस संबंध में साकची स्थित एक निजी होटल के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के कई बिल्डर, प्रतिनिधि और हितधारक शामिल हुए।

बैठक संपन्न होने के बाद एसोसिएशन के संरचना और पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें शिवशंकर सिंह को संरक्षक, नीरज सिंह को अध्यक्ष, जबकि सचिव और कोषाध्यक्ष पदों की भी आधिकारिक घोषणा की गई। नए पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि एसोसिएशन शहर के स्मॉल और मीडियम बिल्डरों की हर समस्या को प्राथमिकता से उठाएगा।

संरक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में शहर के कई बिल्डरों ने काम छोड़ दिया है या दूसरे शहरों की ओर रुख किया है, जिसके पीछे मुख्य कारण बिल्डिंग बायलॉज और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आने वाली कठिनाइयाँ हैं। उन्होंने कहा कि “बिल्डरों को बायलॉज के तहत काम करते समय कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को इन नियमों में नरमी लाने पर विचार करना चाहिए ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल सके।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसोसिएशन का मुख्य लक्ष्य हर छोटे और मध्यम बिल्डर की समस्या का समाधान करना और उन्हें शहर में काम करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि झारखंड और जमशेदपुर के कई इलाकों में आदिवासी भूमि (Tribal Land) होने के कारण बिल्डरों को प्रोजेक्ट शुरू करने में दिक्कत होती है। इसके अलावा जुस्को क्षेत्र में लीज संबंधी समस्याएँ बिल्डरों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।उन्होंने कहा कि “लीज संबंधी प्रक्रिया कठिन होने से फ्लैट बेचने में बिल्डरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसोसिएशन इन मुद्दों को राज्य सरकार के समक्ष रखेगा ताकि बिल्डरों को राहत मिल सके और रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती मिले।”

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन अपनी ओर से ज्ञापन जारी करेगा और राज्य सरकार को बिल्डरों की समस्याओं से अवगत कराएगा। उद्देश्य यह है कि निर्माण क्षेत्र में सुगमता बढ़े और शहर में नए प्रोजेक्ट शुरू होने में रुकावट न आए।

TAGS
digitalwithsandip.com