Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur BJP Rift: मंडल अध्यक्ष घोषणा के बाद बवाल‚ संगठन में असंतोष खुलकर सामने

Jamshedpur BJP Rift: जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की हालिया घोषणा के बाद संगठन के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। बारीडीह मंडल कमेटी के दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को असंवैधानिक करार देते हुए मंगलवार को सामूहिक रूप

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur BJP Rift: मंडल अध्यक्ष घोषणा के बाद बवाल‚ संगठन में असंतोष खुलकर सामने

Jamshedpur BJP Rift: जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की हालिया घोषणा के बाद संगठन के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। बारीडीह मंडल कमेटी के दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को असंवैधानिक करार देते हुए मंगलवार को सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम से पार्टी की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

इस्तीफा देने वालों में बूथ अध्यक्ष, भवन प्रमुख, मंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न मंच और मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हैं। बागी नेताओं का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष का चयन प्रदेश संगठन के तय नियम-कानून और संवैधानिक प्रक्रिया को दरकिनार कर किया गया है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया में न तो पारदर्शिता बरती गई और न ही जमीनी कार्यकर्ताओं की राय ली गई।

इस्तीफे से पहले सोमवार की संध्या करीब 7 बजे एग्रिको स्थित शिव सिंह बगान, रायसुमारी स्थल पर बारीडीह मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान नई अध्यक्षीय चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसी बैठक के बाद पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने नपा-तुला बयान दिया। उन्होंने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं की बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में संवैधानिक तरीके से सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।इस घटनाक्रम के बाद जमशेदपुर भाजपा की आंतरिक राजनीति में उथल-पुथल मच गई है और आने वाले दिनों में इसका असर संगठनात्मक ढांचे पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com