Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Illegal Coal racket: भुरकुंडा हाई स्कूल के पीछे अवैध कोयला भंडारण का भंडाफोड़‚ स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

Illegal Coal racket: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार का एक और मामला सामने आया है। पटेल नगर स्थित भुरकुंडा हाई स्कूल की पिछली बाउंड्री के भीतर लंबे समय से कोयला चोरी कर भंडारण किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को सीसीएल (CCL) सुरक्षा

Facebook
X
WhatsApp
Illegal Coal racket: भुरकुंडा हाई स्कूल के पीछे अवैध कोयला भंडारण का भंडाफोड़‚ स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

Illegal Coal racket: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार का एक और मामला सामने आया है। पटेल नगर स्थित भुरकुंडा हाई स्कूल की पिछली बाउंड्री के भीतर लंबे समय से कोयला चोरी कर भंडारण किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को सीसीएल (CCL) सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच कर इस अवैध गतिविधि की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, पाठक नाम के एक व्यक्ति पर आरोप है कि वह सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए गए कोयले को स्कूल की पिछली दीवार के अंदर खुलेआम जमा कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खेल दिन के उजाले में होता रहा, लेकिन इसकी सूचना पुलिस तक समय पर नहीं पहुंच पाई। इससे क्षेत्रीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

खबर है कि कुछ दिनों पूर्व खनन विभाग की टीम ने इसी इलाके में एक डिपो पर छापेमारी की थी, जहां अवैध भंडारण के संकेत मिले थे। विभागीय कार्रवाई के बावजूद धंधा बंद न होना बताता है कि अवैध कोयला तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय है।

सीसीएल सुरक्षा अधिकारी कुंज बिहारी ने सोमवार को मौके का निरीक्षण किया और बड़े पैमाने पर अवैध कोयला जमा मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चोरी और अवैध भंडारण से जुड़े तथ्यों को दस्तावेज़ों में संकलित किया जा रहा है और थाने में FIR दर्ज करने की औपचारिक तैयारी शुरू हो गई है। साथ ही, मौके पर मौजूद कोयले को जल्द जप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

इस पूरे मामले ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह भी जांच का विषय है कि स्कूल परिसर की बाउंड्री के भीतर इतने बड़े स्तर पर कोयला कैसे जमा होता रहा और इसकी जानकारी भुरकुंडा पुलिस को क्यों नहीं मिली।

TAGS
digitalwithsandip.com