Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Horse Liquor Smuggling: शराब तस्करी का नया तरीका‚ घोड़े से ढुलाई

Horse Liquor Smuggling: बेतिया जिले से शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस की सख्ती से बचने के लिए तस्करों ने अब सड़कों के बजाय खेतों और दियारा क्षेत्रों के रास्ते अपनाने शुरू कर दिए हैं। नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे

Facebook
X
WhatsApp
Horse Liquor Smuggling: शराब तस्करी का नया तरीका‚ घोड़े से ढुलाई

Horse Liquor Smuggling: बेतिया जिले से शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस की सख्ती से बचने के लिए तस्करों ने अब सड़कों के बजाय खेतों और दियारा क्षेत्रों के रास्ते अपनाने शुरू कर दिए हैं। नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे ही तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो घोड़े के जरिए विदेशी शराब की तस्करी कर रहा था।

नौतन थाना पुलिस को मंगलवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि एक शराब धंधेबाज घोड़े पर शराब की खेप लादकर दियारा क्षेत्र से पूर्वी चंपारण की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और इलाके में छापेमारी शुरू की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने परसौनी के सरेह होते हुए डबरिया मकरी टोला पहुंचते ही कार्रवाई की। मौके से एक घोड़े के साथ 28 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान शराब तस्कर रंगलाल यादव, निवासी दक्षिण तेल्हुआ (ब्रह्म टोला), नौतन थाना क्षेत्र को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तस्कर घोड़े के जरिए शराब की खेप दियारा क्षेत्र से लेकर जा रहा था, ताकि सड़क मार्ग पर पुलिस की चेकिंग से बचा जा सके। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए घोड़े को फिलहाल एक किसान के पास रखने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि बीते वर्ष भी नौतन थाना क्षेत्र में दो घोड़ों को शराब के साथ पकड़ा गया था, हालांकि उस वक्त पुलिस को देखकर तस्कर घोड़े और शराब छोड़कर फरार हो गए थे। दियारा इलाकों में घोड़े के जरिए शराब ढुलाई का चलन लगातार बढ़ रहा है।

जहाँ पुलिस सड़क मार्गों पर सघन जांच अभियान चला रही है, वहीं शराब धंधेबाज खेतों की मेड़ और दुर्गम रास्तों से तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी है, हालांकि इसके बावजूद जिले में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह थम नहीं पा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com