Hazaribagh News: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक तालेश्वर दास को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह 9 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था, तभी ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. तालेश्वर दास हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड की कराली और पाताल पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत है. उसकी गिरफ्तारी के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है.
शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जा6ल
जानकारी के अनुसार, पंचायत सेवक पर सरकारी काम या योजना से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने का आरोप था. इससे परेशान होकर एक व्यक्ति ने ACB से शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया. इसके बाद योजना बनाकर कार्रवाई की गई. इसी दौरान तालेश्वर दास को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया.
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
ACB की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा तेज हो गई है. फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.


