Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Giridih Power Protest: तीन महीने से अंधेरे में हुट्टी बाजार‚ जनाक्रोश के बीच विरोध तेज

Giridih Power Protest: गिरिडीह जिले के हुट्टी बाजार क्षेत्र में लगातार तीन महीने से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार गुरुवार को फूट पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान सैकड़ों लोगों ने नगर भवन के समीप मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और बिजली विभाग

Facebook
X
WhatsApp
Giridih Power Protest: तीन महीने से अंधेरे में हुट्टी बाजार‚ जनाक्रोश के बीच विरोध तेज

Giridih Power Protest: गिरिडीह जिले के हुट्टी बाजार क्षेत्र में लगातार तीन महीने से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार गुरुवार को फूट पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान सैकड़ों लोगों ने नगर भवन के समीप मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जाम से यातायात ठप, तनावपूर्ण रहा माहौल

ग्रामीणों के अचानक सड़क पर उतरने से पूरे इलाके में यातायात बाधित हो गया। गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, थाना प्रभारी ने किया हस्तक्षेप

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने सड़क से हटने पर सहमति जताई और आवागमन सामान्य हुआ। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि समस्या का स्थायी समाधान जल्द नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

गंभीर है बिजली संकट, जनजीवन हो रहा प्रभावित

हुट्टी बाजार के लोगों का कहना है कि तीन महीने से इलाके में अनियमित और न्यूनतम बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे पेयजल, बच्चों की पढ़ाई, व्यवसाय और स्वास्थ्य सेवाएं सब प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल हस्तक्षेप और समाधान की मांग की है।

TAGS
digitalwithsandip.com