Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Giridih News: गिरिडीह में नदी किनारे मिला युवक का शव‚ पुलिस ने की जांच शुरू

Giridih News: गिरिडीह। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गट्टीगढ़ा गांव के समीप बुढ़िया नदी के किनारे मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टेगरकलां निवासी स्व. भीम सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह (35 वर्ष) के रूप में की

Facebook
X
WhatsApp
Giridih News: गिरिडीह में नदी किनारे मिला युवक का शव‚ पुलिस ने की जांच शुरू

Giridih News: गिरिडीह। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गट्टीगढ़ा गांव के समीप बुढ़िया नदी के किनारे मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टेगरकलां निवासी स्व. भीम सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह (35 वर्ष) के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छठ पर्व मनाने ससुराल गट्टीगढ़ा आया हुआ था। सोमवार की सुबह वह बिना बताए घर से निकल गया और देर शाम तक नहीं लौटा। परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार की सुबह मृतक का साढ़ू शौच के लिए नदी किनारे गया, जहां उसने मनोज का शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।

मृतक की पत्नी ने लिखित आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मनोज कुमार सिंह मजदूरी का कार्य करता था और उसके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और एक भाई हैं। उसका भाई वर्तमान में दुबई में कार्यरत है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

TAGS
digitalwithsandip.com