Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Ghatshila Raid: दुर्गा पूजा से पहले‚ अवैध शराब भट्टी पर छापेमारी

Ghatshila Raid: अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निदेश पर शनिवार 27 सितंबर को दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। निरीक्षक उत्पाद रामदास भगत के पर्यवेक्षण में घाटशिला उत्पाद अंचल क्षेत्र में कई स्थानों पर तलाशी और छापेमारी की गई।

Facebook
X
WhatsApp

हीरागंज में 5 भट्टी ध्वस्त

घाटशिला थाना क्षेत्र के हीरागंज में की गई इस कार्रवाई के दौरान 5 अवैध चुलाई शराब भट्टियों को पूरी तरह नष्ट किया गया। मौके से लगभग 2500 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया और 50 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई।

संचालकों पर कानूनी शिकंजा

भट्टी संचालक दिनेश भुइयां, अरविंद कर्मकार, अशोक नायक, परमेश्वर भुइयां और बलराम भुइयां के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर किसी भी सूरत में रोकथाम की जाएगी।

संयुक्त टीम की भागीदारी

इस छापामारी अभियान में उत्पाद विभाग के साथ प्रतिनियुक्त जिला पुलिस बल और गृह रक्षकों की भी सक्रिय भूमिका रही। अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मोहम्मद गुफरान ने किया।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि दुर्गा पूजा को देखते हुए अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com