Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Elephant Attack Death: कितापी गांव में हाथियों का हमला‚ महिला की दर्दनाक मौत

Elephant Attack Death: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार तड़के गोइलकेरा प्रखंड के कुईड़ा पंचायत अंतर्गत कितापी गांव में हाथियों के हमले में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 47 वर्षीय चंपा कुई

Facebook
X
WhatsApp
Elephant Attack Death: कितापी गांव में हाथियों का हमला‚ महिला की दर्दनाक मौत

Elephant Attack Death: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार तड़के गोइलकेरा प्रखंड के कुईड़ा पंचायत अंतर्गत कितापी गांव में हाथियों के हमले में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 47 वर्षीय चंपा कुई के रूप में की गई है। घटना रविवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है, जब महिला अपने घर के पास मौजूद थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल से भटककर आए हाथियों के एक झुंड ने अचानक गांव में प्रवेश कर लिया। इसी दौरान हाथियों ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से इस क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोग रात के समय घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह के भीतर हाथियों के हमलों में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है, जिससे भय और आक्रोश दोनों बढ़ता जा रहा है।

लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी साफ नजर आ रही है। लोगों का आरोप है कि हाथियों की गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद समय रहते ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, जिससे जान-माल का नुकसान बढ़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर राम नंदन राम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग की ओर से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।

घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने और मानव-हाथी संघर्ष के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

TAGS
digitalwithsandip.com