Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Dhanbad Gas Leak: कुसतौर रीजनल अस्पताल अलर्ट मोड पर‚ गैस प्रभावितों का लगातार पहुंचना जारी

Dhanbad Gas Leak: धनबाद के केंदुआडीह इलाके में शुक्रवार की रात हुए गैस रिसाव की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। जहरीली गैस के फैलाव को देखते हुए आसपास के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को तुरंत अलर्ट मोड पर रखा गया है। कुसतौर रीजनल अस्पताल, जो प्रभावित

Facebook
X
WhatsApp
Dhanbad Gas Leak: कुसतौर रीजनल अस्पताल अलर्ट मोड पर‚ गैस प्रभावितों का लगातार पहुंचना जारी

Dhanbad Gas Leak: धनबाद के केंदुआडीह इलाके में शुक्रवार की रात हुए गैस रिसाव की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। जहरीली गैस के फैलाव को देखते हुए आसपास के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को तुरंत अलर्ट मोड पर रखा गया है। कुसतौर रीजनल अस्पताल, जो प्रभावित स्थल के सबसे निकट है, लगातार मरीजों के पहुंचने के कारण आपातकालीन व्यवस्था में काम कर रहा है।

अस्पताल की आपात वार्ड में गैस प्रभावित मरीजों का लगातार आना-जाना जारी है। इनमें महिलाएँ, पुरुष और हर उम्र के लोग शामिल हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कुछ की स्थिति अति गंभीर होने पर तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।इलाजरत मरीजों ने बताया कि गैस रिसाव के बाद अचानक उन्हें सांस लेने में मुश्किल होने लगी, आँखों में जलन और उल्टी जैसा महसूस होने लगा। कुछ मरीज तो मौके पर ही बेहोश हो गए। घबराए हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से एम्बुलेंस बुलवाई और सभी को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया।

कुसतौर रीजनल अस्पताल के डॉक्टर शशि कुमार रवि ने बताया कि घटना के तुरंत बाद अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया। प्रभावित क्षेत्रों में छह ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस तैनात की गई हैं, ताकि गैस के शिकार लोगों को बिना देरी उपचार मिल सके। डॉक्टरों के अनुसार अब तक 18 गैस प्रभावित मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 14 को भर्ती किया गया और बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।वर्तमान में 8 मरीज इलाजरत हैं और उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार गैस से प्रभावित मरीजों में सांस फूलना, चक्कर आना, उल्टी और बेहोशी जैसी समस्याएँ सामान्य रूप से देखने को मिल रही हैं।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल और पुलिस टीमों की तैनाती बढ़ा दी है। गैस रिसाव के कारण का पता लगाने और स्थिति को सामान्य करने के लिए जांच जारी है। फिलहाल अस्पताल और प्रशासनिक स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है, ताकि कोई भी मरीज उपचार से वंचित न हो।

TAGS
digitalwithsandip.com