Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Crime Down Jamshedpur: फायरिंग और गृह भेदन में गिरावट‚ आंकड़ों ने दिखाई तस्वीर

Crime Down Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पाण्डेय ने वर्ष 2025 के अपराध संबंधी आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सख्त निगरानी, त्वरित कार्रवाई और विशेष

Facebook
X
WhatsApp
Crime Down Jamshedpur: फायरिंग और गृह भेदन में गिरावट‚ आंकड़ों ने दिखाई तस्वीर

Crime Down Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पाण्डेय ने वर्ष 2025 के अपराध संबंधी आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सख्त निगरानी, त्वरित कार्रवाई और विशेष अभियानों के चलते जिले में कई संगीन अपराधों में स्पष्ट कमी दर्ज की गई है।

एसएसपी पियूष पाण्डेय के अनुसार, वर्ष 2024 में जहां फायरिंग की कुल 46 घटनाएं दर्ज की गई थीं, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 30 रह गई है। इसी तरह गृह भेदन के मामलों में भी उल्लेखनीय कमी आई है। वर्ष 2024 में जहां 556 मामले दर्ज हुए थे, वे वर्ष 2025 में घटकर 295 हो गए हैं, जो पुलिस की प्रभावी रणनीति को दर्शाता है।

छिनतई के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जहां इस तरह की 78 घटनाएं सामने आई थीं, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 55 रह गई है। पुलिस का मानना है कि लगातार पेट्रोलिंग और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के चलते अपराधियों पर दबाव बना है।

अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में भी जमशेदपुर पुलिस ने मजबूती दिखाई है। वर्ष 2024 में कुल 75 अवैध हथियार जब्त किए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 111 पहुंच गई है। वर्ष 2025 में अलग-अलग मामलों में कुल 247 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और 111 अवैध हथियार पुलिस ने जब्त किए हैं।

नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगभग एक माह पूर्व शुरू किए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अब तक 30 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कुल मिलाकर, वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में जमशेदपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग का प्रदर्शन किया है। एसएसपी पियूष पाण्डेय ने कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आने वाले समय में अपराध पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com