Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Child Saves Owl: टेल्को कॉलोनी की प्रेरक घटना‚ कक्षा सात की छात्रा बनी मिसाल

Child Saves Owl: जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी से रविवार को एक बेहद प्रेरणादायक और मानवीय खबर सामने आई, जहां कक्षा सात की एक छात्रा ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए एक नन्हे उल्लू की जान बचा ली। इस संवेदनशील पहल से न केवल एक संरक्षित वन्य पक्षी सुरक्षित

Facebook
X
WhatsApp
Child Saves Owl: टेल्को कॉलोनी की प्रेरक घटना‚ कक्षा सात की छात्रा बनी मिसाल

Child Saves Owl: जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी से रविवार को एक बेहद प्रेरणादायक और मानवीय खबर सामने आई, जहां कक्षा सात की एक छात्रा ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए एक नन्हे उल्लू की जान बचा ली। इस संवेदनशील पहल से न केवल एक संरक्षित वन्य पक्षी सुरक्षित हुआ, बल्कि समाज में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता का मजबूत संदेश भी गया।

जानकारी के अनुसार, विद्या भारती चिन्मिया विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा शन्वी किरण महतो (13 वर्ष) रविवार की सुबह टेल्को कॉलोनी स्थित भुवनेश्वरी मंदिर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसकी नजर कुछ कुत्तों की संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसने पाया कि कुत्ते एक नन्हे उल्लू को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए और बिना डरे शन्वी ने कुत्तों को भगाया और सहमे हुए उल्लू को अपने हाथों में सुरक्षित उठा लिया। उसने देखा कि उल्लू उड़ने में असमर्थ है और काफी डरा हुआ है। करुणा और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए शन्वी उसे अपने घर ले गई, ड्रॉपर की मदद से पानी पिलाया और उसकी देखभाल की। इसके बाद उसने तुरंत पूर्वी सिंहभूम के जिला वन पदाधिकारी सबा आलम को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और लगभग एक घंटे के भीतर टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह उल्लू वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची–एक में शामिल संरक्षित पक्षी है। वन विभाग के अधिकारी उत्तम महतो ने उल्लू को अपने संरक्षण में लिया और बताया कि उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा जू भेजा जाएगा, जहां स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

जिला वन पदाधिकारी सबा आलम ने कहा कि जमशेदपुर की जनता अब वन्य प्राणियों के प्रति जागरूक हो रही है, जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने बताया कि शन्वी का फोन मिलने के बाद तुरंत टीम भेजी गई और उल्लू को सुरक्षित रेस्क्यू कर इलाज के लिए भेजा गया। वन विभाग ने बच्ची की बहादुरी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की खुले तौर पर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

TAGS
digitalwithsandip.com