Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Chandil Tourist Rush: चांडिल डैम प्राकृतिक वादियों की सुंदरता के कारण सैलानियों की पहली पसंद बना‚ छुट्टियों में भीड़ बढ़ी

Chandil Tourist Rush: जमशेदपुर से सटे चांडिल डैम इन दिनों पर्यटकों के बीच चर्चा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मनमोहक प्राकृतिक वादियों, शांत वातावरण और झील के विस्तृत नज़ारे ने इस स्थान को छुट्टियों का प्रमुख आकर्षण बना दिया है। यहां आने वाले सैलानी झील के चारों ओर फैले

Facebook
X
WhatsApp
Chandil Tourist Rush: चांडिल डैम प्राकृतिक वादियों की सुंदरता के कारण सैलानियों की पहली पसंद बना‚ छुट्टियों में भीड़ बढ़ी

Chandil Tourist Rush: जमशेदपुर से सटे चांडिल डैम इन दिनों पर्यटकों के बीच चर्चा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मनमोहक प्राकृतिक वादियों, शांत वातावरण और झील के विस्तृत नज़ारे ने इस स्थान को छुट्टियों का प्रमुख आकर्षण बना दिया है। यहां आने वाले सैलानी झील के चारों ओर फैले घने हरियाले पहाड़, साइबेरियन पक्षियों की चहचहाहट और खुले आसमान के खूबसूरत दृश्य का आनंद उठा रहे हैं।

चांडिल डैम में सबसे अधिक भीड़ बोटिंग के दौरान देखने को मिलती है। परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए वोटिंग का रोमांच यहां की सबसे बड़ी खासियत बन चुका है। सैलानी बताते हैं कि पानी के बीच से दिखाई देने वाला पहाड़ी नज़ारा और शांत झील पर नाव की हल्की आवाज़ एक अनोखा अनुभव प्रदान करती है।

हालांकि चांडिल डैम वर्षभर पर्यटकों से गुलजार रहता है, लेकिन क्रिसमस से लेकर नए साल तक यहां आने वाले लोगों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। झारखंड के अलावा बंगाल, बिहार और ओडिशा से बड़ी तादाद में लोग यहां पिकनिक मनाने, छुट्टियां बिताने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पहुँचे हैं।स्थानीय व्यवसायियों और नाव संचालकों के लिए भी यह समय सबसे व्यस्त और लाभदायक माना जाता है।

चांडिल पहुंचे कई पर्यटकों ने कहा कि यह स्थान उन्हें शहरी भागदौड़ से दूर एक अलग ही सुकून देता है। शांत झील, पहाड़ी हवाएँ, प्राकृतिक सुंदरता और बोटिंग का अनुभव उनमें नई ऊर्जा भर देता है। कई सैलानियों ने कहा कि वे हर साल इस जगह को छुट्टियों के लिए अपनी पहली पसंद के रूप में चुनते हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com