Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Chandidil News: नारायण आईटीआई में रक्तदान शिविर‚ ग्रामीण स्वास्थ्य को मिला सहारा

Chandidil News: चांडिल प्रखंड के लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। यह शिविर नारायण ट्रस्ट एवं राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य

Facebook
X
WhatsApp
Chandidil News: नारायण आईटीआई में रक्तदान शिविर‚ ग्रामीण स्वास्थ्य को मिला सहारा

Chandidil News: चांडिल प्रखंड के लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। यह शिविर नारायण ट्रस्ट एवं राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना रहा।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं नारायण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जटाशंकर पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम से पूर्व डॉ. जटाशंकर पांडे द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

शिविर के दौरान कुल 47 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक बूंद रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है, इसलिए युवाओं को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए।

नारायण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जटाशंकर पांडे ने बताया कि यह रक्तदान शिविर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के इस कार्य को आगे भी जारी रखा जाएगा और भविष्य में संस्थान परिसर में ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा नेता देवाशीष राय, आशीष कुंडू, नीमडीह पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार रजक, मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह, अधिवक्ता निखिल पांडे, प्राचार्य जयदीप पांडे, राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ. पी. पटेल सहित अनामिका कुमारी, उषा मुर्मू, लिली मुर्मू, फुलमनी लोहार, नीतीश कुमार, गीता कुमार, श्रावण कुमार समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

TAGS
digitalwithsandip.com