Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

भाजपा बिस्टुपुर मंडल: भाजपा बिष्टुपुर मंडल की ओर से जयंती आयोजन‚ पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

BJP Bistupur Mandal: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर एल रोड स्थित स्थल पर भारतीय जनता पार्टी बिष्टुपुर मंडल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय

Facebook
X
WhatsApp
भाजपा बिस्टुपुर मंडल: भाजपा बिष्टुपुर मंडल की ओर से जयंती आयोजन‚ पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

BJP Bistupur Mandal: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर एल रोड स्थित स्थल पर भारतीय जनता पार्टी बिष्टुपुर मंडल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पमाला और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन को राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया।

कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी सोच और विचारधारा पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अटल जी के प्रसिद्ध विचार “हम महाभारत नहीं चाहते, हम महान भारत चाहते हैं” को याद करते हुए कहा कि यही संदेश आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और समाज के हर वर्ग को सकारात्मक दिशा दिखाता है।

श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजकुमार शाह, महेश्वर प्रताप सिंह, राजेश नंद, बबलू नायक, पिंटू शाह, ब्रजेश सोनकर, छोटे लाल मुखी, रोहित कुमार, भागीरथी, अनिल कुमार, रंजन कुमार, विष्णु प्रसाद और बलवंत महतो ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन और विचार आज भी देश के युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com