Bhuiyandih Protest: सड़क चौड़ीकरण पर अघोषित कार्रवाई‚ बस्तीवासी लगातार विरोध में डटे

Bhuiyandih Protest: जमशेदपुर के भुइयाँडीह इलाके में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हाल के दिनों में कई घर तोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद से ही बस्तीवासी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सोमवार की शाम उन्होंने

Facebook
X
WhatsApp

Bhuiyandih Protest: जमशेदपुर के भुइयाँडीह इलाके में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हाल के दिनों में कई घर तोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद से ही बस्तीवासी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सोमवार की शाम उन्होंने अपने आक्रोश को प्रकट करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती में बिना पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था और बिना उचित संवाद के सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई की गई, जिसमें कई परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे नाराज़ बस्तीवासी लगातार आंदोलन कर रहे हैं और प्रशासन से इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बता रहे हैं।

सोमवार शाम आयोजित प्रदर्शन के दौरान बस्तीवासियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और राज्य सरकार से न्याय दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें इस तरह के कदम उठाने पड़ रहे हैं ताकि सरकार उनकी पीड़ा सुन सके।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी बलदेव भुइयाँ ने कहा कि आज बस्ती के लोग अत्यधिक कष्ट में हैं और उसी आक्रोश को व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि “जब गुरूजी सक्रिय राजनीति में थे तब वे इस बस्ती में आते थे और लोग उन्हें अपने अभिभावक की तरह मानते थे। लेकिन आज उनके पुत्र, जो राज्य के मुख्यमंत्री हैं, इस बस्ती को बदहाल स्थिति में छोड़ दिए हैं। इसी कारण बस्तीवासियों को अपना विरोध इस तरह व्यक्त करना पड़ रहा है।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें उचित समाधान नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे साफ है कि बस्ती में गहरी असंतुष्टि व्याप्त है।

TAGS
digitalwithsandip.com