Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

25 Years of Jharkhand: कैबिनेट बैठक में 18 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर‚ विकास की नई दिशा तय

25 Years of Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में बुधवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी प्रस्ताव राज्य के विकास, जनकल्याण और प्रशासनिक सुधार की दिशा में

Facebook
X
WhatsApp
25 Years of Jharkhand: कैबिनेट बैठक में 18 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर‚ विकास की नई दिशा तय

25 Years of Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में बुधवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी प्रस्ताव राज्य के विकास, जनकल्याण और प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को झारखंड राज्य अपने गठन के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर गर्व और आत्मचिंतन दोनों का है। “यह राज्य लंबे संघर्षों के बाद बना है। अब जब हम 25वां स्थापना दिवस मना रहे हैं, तो हमें सोचना होगा कि आने वाले वर्षों में झारखंड को नई ऊँचाइयों पर कैसे ले जाएं,” मुख्यमंत्री ने कहा।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि झारखंड नई ऊर्जा, नई सोच और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने हुनर, रचनात्मकता और ज्ञान से राज्य के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग और समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाली पीढ़ियों के लिए “एक खूबसूरत, सुनहरा झारखंड” बनाने की दिशा में कार्यरत है।

कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य के विकास, नीति निर्धारण और बजट संबंधी कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ मिलकर “रक्तदान महादान अभियान” की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं रक्तदान किया और राज्य के नागरिकों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होगी।उन्होंने कहा, “आज हमने और स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान किया है। यह अभियान पूरे राज्य में 28 नवंबर तक चलेगा। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”

मुख्यमंत्री ने मीडिया से जुड़े लोगों से विशेष आग्रह किया कि वे भी इस महादान अभियान में भाग लें। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं, और यदि वे इस पहल से जुड़ते हैं, तो समाज में बड़ा संदेश जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com