Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamshedpur Crime News: परसुडीह में मोबाइल छिनतई के आरोप में दो गिरफ्तार, iPhone 15 Pro Max समेत कई फोन बरामद

Jamshedpur Crime News: दुर्गा पूजा के दौरान मोबाइल छिनतई और चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री के मामले में परसुडीह पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं. बरामद मोबाइल में एप्पल iPhone 15 Pro

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Crime News: परसुडीह में मोबाइल छिनतई के आरोप में दो गिरफ्तार, iPhone 15 Pro Max समेत कई फोन बरामद

Jamshedpur Crime News: दुर्गा पूजा के दौरान मोबाइल छिनतई और चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री के मामले में परसुडीह पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं. बरामद मोबाइल में एप्पल iPhone 15 Pro Max, मोटोरोला और सैमसंग के फोन शामिल हैं. जब्त की गई एक मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के मुरुम मैदान के पास कुछ लोग छिनतई के मोबाइल और चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना की जांच के बाद पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान सोपोडेरा निवासी समीर मुखी और सुखलाल गगराई को गिरफ्तार किया गया.

iPhone और दो स्प्लेंडर बाइक जब्त
पुलिस के अनुसार, समीर मुखी के पास से एप्पल iPhone 15 Pro Max और ओलिव ग्रीन रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली. पुलिस का कहना है कि इस बाइक का इस्तेमाल छिनतई की घटनाओं में किया गया था. वहीं, सुखलाल गगराई के पास से मोटोरोला का मोबाइल बरामद हुआ. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर बाइक और सैमसंग का मोबाइल भी जब्त किया.

बिरसानगर में छिनतई की घटनाओं की बात स्वीकारने का दावा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने दुर्गा पूजा के दौरान बिरसानगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की है. पुलिस का यह भी कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल सीतारामडेरा क्षेत्र से चोरी की गई थी.

समीर मुखी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार समीर मुखी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ वर्ष 2026 में टाटानगर थाना में एक मामला दर्ज है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. बरामद मोबाइल और मोटरसाइकिल के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com