Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

JCAPL Cricket Fest: ट्यूब मेकर्स क्लब में मुकाबले‚ टेनिस बॉल क्रिकेट का रोमांच

JCAPL Cricket Fest: जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की ओर से दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट जेसीएपीएल 2.0 (जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग) का आयोजन आगामी 10 एवं 11 जनवरी को किया जाएगा। यह टूर्नामेंट टेल्को स्थित ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच

Facebook
X
WhatsApp
JCAPL Cricket Fest: ट्यूब मेकर्स क्लब में मुकाबले‚ टेनिस बॉल क्रिकेट का रोमांच

JCAPL Cricket Fest: जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की ओर से दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट जेसीएपीएल 2.0 (जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग) का आयोजन आगामी 10 एवं 11 जनवरी को किया जाएगा। यह टूर्नामेंट टेल्को स्थित ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

इस वर्ष जेसीएपीएल 2.0 में कुल 6 पुरुष टीमें और 2 महिला टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों का स्वामित्व जमशेदपुर के विभिन्न चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पास है, जो सीए समुदाय की सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व और आपसी सहयोग को दर्शाता है। टूर्नामेंट को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सोमवार को बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेसीएपीएल इवेंट डायरेक्टर सीए सुगम सरायवाला और प्रेस संयोजक सीए रवि गुप्ता ने बताया कि सभी टीमों के संतुलन और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए 27 दिसंबर को एक सुव्यवस्थित खिलाड़ी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसी प्रक्रिया के माध्यम से सभी टीमों का गठन किया गया है।

इस टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और भालोटिया ग्रुप हैं। वहीं को-स्पॉन्सर के रूप में द नेल लॉफ्ट, कुलदीप सन्स ज्वेलर्स, होटल रेडिसन और पी एंड एम हाई-टेक सिटी सेंटर इस आयोजन से जुड़े हुए हैं, जो इसे और भी भव्य रूप प्रदान कर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, जेसीएपीएल 2.0 का मुख्य उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच स्वास्थ्य, खेल भावना, आपसी सौहार्द और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के माध्यम से पेशेवर जीवन के साथ-साथ खेल और सामाजिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेसीएएस के अध्यक्ष मनीष मूनका, सचिव शिव चौधरी, कोषाध्यक्ष विनीत मेहता सहित रमाकांत गुप्ता, संजय गोयल, आनंद अग्रवाल, कशेलेंद्र दास, राकेश रोशन झा, धीरज प्रसाद, दया शंकर, रवि कुमार गुप्ता और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

TAGS
digitalwithsandip.com