Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Election Momentum Bihar: तेजस्वी यादव ने सनोखर मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया‚ राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के पक्ष में समर्थन मांगा

Election Momentum Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सनोखर मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि “11 नवंबर को लालटेन

Facebook
X
WhatsApp
Election Momentum Bihar: तेजस्वी यादव ने सनोखर मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया‚ राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के पक्ष में समर्थन मांगा

Election Momentum Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सनोखर मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि “11 नवंबर को लालटेन छाप पर बटन दबाकर बदलाव की गारंटी दीजिए।” उनके पहुंचते ही सभा स्थल पर मौजूद भीड़ में जोश और उत्साह और बढ़ गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव केवल महागठबंधन के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो विकास को हर क्षेत्र में प्राथमिकता दी जाएगी और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जाएंगे।

सभा में मौजूद भारी भीड़ लगातार “तेजस्वी लाओ—बिहार बचाओ” और “बदलाव की गारंटी—तेजस्वी यादव” के नारे लगाती रही। जनसभा के दौरान तेजस्वी ने भीड़ से पूछा— “क्या रजनीश भारती को जीत का माला पहनाया जाए?” इस पर लोगों ने तालियों और नारों के साथ जोरदार समर्थन जताया। इसके बाद उन्होंने मंच पर ही रजनीश भारती को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री और रजनीश भारती के पिता संजय प्रसाद यादव ने कहा कि कहलगांव की जनता इस बार इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जनता मौका देती है तो क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

सभा में उपस्थित झारखंड के पूर्व राजद प्रदेश महासचिव और आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि रजनीश भारती की जीत के बाद एनटीपीसी के CSR फंड का उपयोग कर कहलगांव के विकास को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घोषणा-पत्र में जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ लागू किया जाएगा।

रैली में उमड़ी भारी भीड़ से राजद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। पूरा सनोखर मैदान “तेजस्वी लाओ—बिहार बचाओ” के नारों से लगातार गूंजता रहा, जिससे चुनावी माहौल और गरमाता दिखा।

TAGS
digitalwithsandip.com