Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Scholarship Protest: दो साल से छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का फूटा गुस्सा‚ साकची से जिला मुख्यालय तक निकाली रैली

Scholarship Protest: जमशेदपुर में छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्रों ने आज एक विशाल प्रदर्शन रैली निकाली। साकची से शुरू हुई यह रैली शहर के जिला मुख्यालय पहुंचकर बड़े जनसमूह में बदल गई, जहां छात्रों ने अपने हक की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने

Facebook
X
WhatsApp
Scholarship Protest: दो साल से छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का फूटा गुस्सा‚ साकची से जिला मुख्यालय तक निकाली रैली

Scholarship Protest: जमशेदपुर में छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्रों ने आज एक विशाल प्रदर्शन रैली निकाली। साकची से शुरू हुई यह रैली शहर के जिला मुख्यालय पहुंचकर बड़े जनसमूह में बदल गई, जहां छात्रों ने अपने हक की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने बताया कि पिछले दो वर्ष से लाखों छात्रों को ई-कल्याण छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है। यही वह छात्रवृत्ति है जिसके भरोसे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के छात्र अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर रहे हैं।छात्रों का कहना है कि राशि न मिलने से उनकी फीस, किताबें, कोचिंग व अन्य शैक्षणिक खर्च अधर में लटके हुए हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।

छात्रों ने सरकार पर यह भी सवाल उठाया कि बढ़ती बेरोजगारी और समय पर परीक्षाएं आयोजित न होने के कारण युवाओं में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। उनका कहना था कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार की निष्क्रियता युवाओं को मानसिक रूप से परेशान कर रही है।

रैली के जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद छात्रों ने अपनी सभी समस्याओं और मांगों से संबंधित एक विस्तृत मांगपत्र उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। इसमें ई-कल्याण छात्रवृत्ति की तत्काल बहाली, लंबित भुगतान की त्वरित निकासी और भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।इस अवसर पर आंदोलनरत छात्र विष्णु महतो ने कहा कि जब तक छात्रवृत्ति बहाल नहीं होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

TAGS
digitalwithsandip.com