Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं

Saranda Encounter: सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़‚ ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर घंटों चली फायरिंग

Saranda Encounter: पश्चिम सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में गुरुवार शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के ओडिशा–झारखंड बॉर्डर के पास शाम करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जाती है। सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान के तहत इलाके

Facebook
X
WhatsApp
Saranda Encounter: सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़‚ ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर घंटों चली फायरिंग

Saranda Encounter: पश्चिम सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में गुरुवार शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के ओडिशा–झारखंड बॉर्डर के पास शाम करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जाती है। सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान के तहत इलाके में सर्चिंग कर रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों के एक दस्ते से उनका सामना हो गया।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक लगातार गोलियां चलती रहीं, जिससे पूरा जंगल गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। प्रारंभिक इनपुट के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जवाबी कार्रवाई तेज होते ही नक्सली इलाके की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाते हुए घने जंगल और पहाड़ी रास्तों की ओर भाग निकले। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली, जहां से दो एसएलआर राइफल और एक .303 राइफल बरामद की गई है। यह बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

कोल्हान डीआईजी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है और पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नक्सलियों के ठिकानों की पहचान और उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई भी जारी रहेगी। वहीं सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की भी सूचना है, लेकिन इसकी पुष्टि अधिकारी स्तर पर अभी बाकी है।

पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस इलाके में अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि नक्सल गतिविधियों पर काबू पाया जा सके। सुरक्षा बलों ने आसपास के गांवों में भी पूछताछ शुरू कर दी है और लोगों से सहयोग की अपील की है।

TAGS
digitalwithsandip.com