Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Woman Guard Murder: पोटका में महिला चौकीदार की संदिग्ध हत्या‚ सड़क पर मिला शव

Woman Guard Murder: पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खून से लथपथ एक महिला चौकीदार का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया चाकू मारकर और गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की

Facebook
X
WhatsApp
Woman Guard Murder: पोटका में महिला चौकीदार की संदिग्ध हत्या‚ सड़क पर मिला शव

Woman Guard Murder: पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खून से लथपथ एक महिला चौकीदार का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया चाकू मारकर और गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

मृत महिला चौकीदार की पहचान ज्योतिका हेमरम के रूप में हुई है, जो पोटका थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर शव बरामद हुआ, वहीं उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे किसी कार्य से वहां रुकी होंगी और उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पोटका थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पोटका थाना पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मृत चौकीदार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ज्योतिका हेमरम की निर्मम तरीके से चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतका के भाई विश्वनाथ टुडू ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। वहीं पोटका के बीडीओ अरुण मुंडा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com