Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Ranchi Murder Shock: रातू क्षेत्र में सौतेली मां की हत्या‚ बेटे ने गला घोंटकर खत्म की जान

Ranchi Murder Shock: झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया पंचायत में मुखिया फूलमनी देवी के पुत्र शुभम कच्छप (22) ने अपनी सौतेली मां शशि तिर्की उर्फ सोनम (32) की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद

Facebook
X
WhatsApp
Ranchi Murder Shock: रातू क्षेत्र में सौतेली मां की हत्या‚ बेटे ने गला घोंटकर खत्म की जान

Ranchi Murder Shock: झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया पंचायत में मुखिया फूलमनी देवी के पुत्र शुभम कच्छप (22) ने अपनी सौतेली मां शशि तिर्की उर्फ सोनम (32) की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसने शव को फॉर्च्यूनर वाहन में रखकर बेड़ो थाना क्षेत्र के खतरी खटंगा गांव के जंगल में फेंक दिया।

बुधवार सुबह मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी शुभम स्वयं थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया और इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी जब्त कर लिया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका सोनम, सिमलिया पंचायत की मुखिया फूलमनी देवी की सौतन थी। सोनम मूल रूप से इटकी के कुरगी सेमरा गांव की रहने वाली थी। वह फूलमनी देवी के पति संजय उरांव के संपर्क में आई थीं, जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरेज कर ली। शादी के बाद कुछ समय वे किराए के मकान में रहे और उनकी छह महीने की एक बेटी भी है।

तीन दिन पहले ही संजय अपनी दूसरी पत्नी सोनम को घर लेकर आए थे, जिससे घर में तनाव और बढ़ गया था। घटना की रात संजय घर पर मौजूद नहीं थे।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसी रात शुभम अपनी सौतेली मां के कमरे में गया और गुस्से में दुपट्टे से गला घोंटकर सोनम की हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को वाहन में रखकर दूर जंगल में फेंक आया। स्थानीय लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी।

रातू थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पारिवारिक तनाव और आपसी मनमुटाव हत्या की प्रमुख वजह प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हत्या की पीछे कोई और उकसावे या विवाद की कड़ी जुड़ी हुई है।यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला चुकी है और प्रशासन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

TAGS
digitalwithsandip.com