Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Brown Sugar Seized: ग्रामीण इलाकों में ब्राउन शुगर की तस्करी‚ चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Brown Sugar Seized: जिले के ग्रामीण इलाकों में नशे के कारोबार ने धीरे-धीरे पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। खासकर झारखंड और ओडिशा की सीमा से सटे क्षेत्रों में इस अवैध व्यापार की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में जिले की ग्रामीण पुलिस ने बड़सोल थाना क्षेत्र में

Facebook
X
WhatsApp

Brown Sugar Seized: जिले के ग्रामीण इलाकों में नशे के कारोबार ने धीरे-धीरे पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। खासकर झारखंड और ओडिशा की सीमा से सटे क्षेत्रों में इस अवैध व्यापार की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में जिले की ग्रामीण पुलिस ने बड़सोल थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बाइक सवारों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर, चेकिंग में हुए गिरफ्तार

मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार चार लोग ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर बड़सोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान जैसे ही पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, टीम ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी में मिला नशा और नकदी, 30 हजार का है अनुमानित मूल्य

गिरफ्तार किए गए चार लोगों की तलाशी लेने पर पुलिस को 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, ₹1550 नकद, और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। जब्त किए गए मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000 बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी खगड़पुर से ब्राउन शुगर की खेप लेकर आए थे।

तस्कर और खरीदार दोनों गिरफ्तार, सभी स्थानीय निवासी

गिरफ्तार आरोपियों में बड़सोल निवासी चंदन खटूआ और राकेश कुमार को ड्रग पेडलर के रूप में चिह्नित किया गया है, जबकि मुसाबनी निवासी राजा रजक और अंशु मिश्रा को खरीदार बताया जा रहा है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

मुख्य तस्करों की तलाश जारी, पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ समन्वय

एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी दी कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा मामला हो सकता है, जिसकी कड़ी झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल के खगड़पुर तक फैली हुई है। जमशेदपुर पुलिस अब पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर इस गिरोह के मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटेगी। जल्द ही इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सकता है।

TAGS
digitalwithsandip.com