Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Chhath Puja Safety: श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी‚ घाटों पर तैयारी तेज

Chhath Puja Safety: जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य रविवार शाम को दिया जाएगा। इसको लेकर स्वर्णरेखा नदी घाट समेत शहर के तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। दोपहर से ही व्रती परिवारजन दौरा और पूजा सामग्री के साथ घाटों की ओर

Facebook
X
WhatsApp
Chhath Puja Safety: श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी‚ घाटों पर तैयारी तेज

Chhath Puja Safety: जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य रविवार शाम को दिया जाएगा। इसको लेकर स्वर्णरेखा नदी घाट समेत शहर के तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। दोपहर से ही व्रती परिवारजन दौरा और पूजा सामग्री के साथ घाटों की ओर पहुंचने लगे हैं। जैसे-जैसे दिन ढल रहा है, घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है।

छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। स्वर्णरेखा नदी घाट पर एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम को तैनात किया गया है, जो नदी किनारे सुरक्षा निगरानी में जुटी है। इसके अलावा जिला पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां भी पूरे क्षेत्र में गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या भीड़-भाड़ की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

इस वर्ष पूरे जमशेदपुर शहर में कुल 38 छठ घाट बनाए गए हैं, जहां साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं। हर घाट पर औसतन 300 एनडीआरएफ के जवान और स्थानीय पुलिसकर्मी तैनात हैं। घाटों पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष, प्राथमिक उपचार केंद्र और राहत दल भी सक्रिय किए गए हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दिनभर घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा घेरों का पालन करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें।महापर्व छठ के मौके पर प्रशासन, सुरक्षा बल और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है ताकि आस्था का यह पर्व शांति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हो सके।

TAGS
digitalwithsandip.com