Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख Jamshedpur News: MGM अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से एक और बच्चे की मौत, 7 दिनों से वेंटिलेटर पर था मासूम JSSC Exam Update: चक्रवात के खतरे के बीच सहायक कारापाल की शारीरिक परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जारी

Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, दो गोलियां और एक आईफोन बरामद किया है. पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, दो गोलियां और एक आईफोन बरामद किया है. पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. गिरफ्तार युवकों की पहचान रामजनम नगर काली मंदिर रोड निवासी 20 वर्षीय समीर नाग उर्फ आदित्य नाग और भाटिया बस्ती रोड नंबर 12, राज बिहारी पथ निवासी 19 वर्षीय शुभम कुम्हार के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि समीर नाग अपने एक साथी के साथ किसी आपराधिक घटना की तैयारी कर रहा है. उसके पास अवैध हथियार होने की भी जानकारी मिली थी. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई. टीम रामजनम नगर स्थित समीर नाग के घर पहुंची. वहां दोनों युवक एक कमरे में बैठे मिले.

किचन में बर्तनों के बीच छिपा था कट्टा
पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर दोनों युवक घबरा गए. इसके बाद घर की तलाशी ली गई. समीर नाग की निशानदेही पर किचन में बर्तनों की ट्रे में छिपाकर रखा गया देशी कट्टा और एक गोली बरामद हुई. वहीं, शुभम कुम्हार के पास से दूसरी गोली मिली. पुलिस ने एक आईफोन भी जब्त किया है.

समीर नाग का पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, समीर नाग के खिलाफ वर्ष 2023 में कदमा थाना में भी मामला दर्ज हुआ था. पुलिस अब दोनों युवकों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया था और दोनों किसी वारदात की तैयारी कर रहे थे या नहीं.

TAGS
digitalwithsandip.com