Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Adityapur Puja Event: जीजीएसपीआई संस्थानों की सामूहिक पहल‚ आदित्यपुर में आयोजन

Adityapur Puja Event: आदित्यपुर में जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में आदित्यपुर, गम्हरिया, जुगसलाई एवं मानगो स्थित सभी जीजीएसपीआई संस्थानों द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर में आयोजित हुआ, जहां विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur Puja Event: जीजीएसपीआई संस्थानों की सामूहिक पहल‚ आदित्यपुर में आयोजन

Adityapur Puja Event: आदित्यपुर में जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में आदित्यपुर, गम्हरिया, जुगसलाई एवं मानगो स्थित सभी जीजीएसपीआई संस्थानों द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर में आयोजित हुआ, जहां विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।

पूजा संपन्न होने के बाद भोग का वितरण किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें नृत्य एवं गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित छात्रों और शिक्षकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय और उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।

इस सामूहिक आयोजन में आदित्यपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 800 से 900 छात्रों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। छात्रों में पूजा और कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह देखने को मिला, जो शिक्षा और संस्कृति के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।

संस्थान के संस्थापक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि सरस्वती पूजा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के सर्वांगीण विकास को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण सुखपाल कौर, मंजीत सर, बिक्रम सर, प्रिया, प्रियम, अंकिता, रौशन सर, मुस्कान एवं आलोक का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गणेश महाली, डब्बा सोरेन एवं निवर्तमान पार्षद सुधीर उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन में संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।

TAGS
digitalwithsandip.com