Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Ramgarh Road Death: सीमेंट लदे वाहन की टक्कर‚ एक की मौत

Ramgarh Road Death: रामगढ़–बोकारो मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चितरपुर के नया मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब सीमेंट लदे एक भारी वाहन ने बाइक सवार दो

Facebook
X
WhatsApp
Ramgarh Road Death: सीमेंट लदे वाहन की टक्कर‚ एक की मौत

Ramgarh Road Death: रामगढ़–बोकारो मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चितरपुर के नया मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब सीमेंट लदे एक भारी वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे में मृतक की पहचान छतरमांडू निवासी के रूप में की जा रही है। दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोठार के समीप स्टेचर पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन के चलते रामगढ़–बोकारो मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। फिलहाल प्रशासन और पुलिस के मौके पर पहुंचने तथा स्थिति को नियंत्रित करने का इंतजार किया जा रहा है।

TAGS
digitalwithsandip.com