Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Ramgarh Accident: चुटुपालू घाटी में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर‚ मचा हाहाकार

Ramgarh Accident: जिले के चुटुपालू घाटी में गुरुवार को एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस को सरिया लदे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया, वहीं सूचना मिलते

Facebook
X
WhatsApp
Ramgarh Accident: चुटुपालू घाटी में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर‚ मचा हाहाकार

Ramgarh Accident: जिले के चुटुपालू घाटी में गुरुवार को एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस को सरिया लदे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया, वहीं सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बस में दर्जनों यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई यात्री और कुछ राहगीर घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

रामगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रेलर वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

हादसे के बाद चुटुपालू घाटी क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। राहत दल और स्थानीय लोग लगातार मलबा हटाने और घायलों की मदद में जुटे रहे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है।

TAGS
digitalwithsandip.com