Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamshedpur Accident: सुबह की सैर बनी हादसा‚ मौके पर मौत

Jamshedpur Accident: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ी पहाड़ी के समीप सुबह करीब 5 बजे हुई, जब एक व्यक्ति पैदल अपने घर लौट रहा था। मृतक की पहचान

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Accident: सुबह की सैर बनी हादसा‚ मौके पर मौत

Jamshedpur Accident: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ी पहाड़ी के समीप सुबह करीब 5 बजे हुई, जब एक व्यक्ति पैदल अपने घर लौट रहा था।

मृतक की पहचान जुड़ी पहाड़ी निवासी होरी हंसदा के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, वह सुबह अपने दामाद को हल्दीपोखर छोड़ने पैदल गए थे। वहां से लौटने के दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में होरी हंसदा को पास के अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के दामाद रामचंद्र महतो ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे होरी हंसदा उन्हें पैदल ही हल्दीपोखर छोड़ने गए थे। लौटते समय जुड़ी पहाड़ी के पास यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

परिजनों के अनुसार, होरी हंसदा अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उनके सात बच्चे हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कोवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

TAGS
digitalwithsandip.com