Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Chakulia Congress Meet: संगठन सृजन अभियान के तहत‚ कांग्रेस की ताक़त बढ़ाने की कवायद

Chakulia Congress Meet: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत चाकुलिया नगर कांग्रेस कमेटी ने टाउन हॉल चाकुलिया में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना और संगठन को बूथ स्तर

Facebook
X
WhatsApp
Chakulia Congress Meet: संगठन सृजन अभियान के तहत‚ कांग्रेस की ताक़त बढ़ाने की कवायद

Chakulia Congress Meet: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत चाकुलिया नगर कांग्रेस कमेटी ने टाउन हॉल चाकुलिया में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना और संगठन को बूथ स्तर पर मज़बूत बनाना था।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने निभाई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी और झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को दी गई ज़िम्मेदारी‚ चुनावी ज़मीन पर उतरने के निर्देश

मुख्य अतिथि सिरीबेला प्रसाद ने बैठक में स्पष्ट कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को वार्ड अध्यक्ष के रूप में चुना गया है, उनका सत्यापन कार्य प्रगति पर है। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर BLA-2 के सत्यापन की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने पूर्व नगर पंचायत चुनाव में पार्टी की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अब जनहित में सक्रियता बढ़ाएं और जनता का विश्वास जीतें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सामाजिक दायित्व को समझते हुए चुनावी मैदान में उतरें, ताकि कांग्रेस पार्टी की जीत के साथ क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके।

सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व‚ संगठन को मिले नई ऊर्जा

जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि वार्ड स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन सुनिश्चित करें और समाज के हर वर्ग और धर्म के लोगों को कमेटी में शामिल करें। उन्होंने कहा कि जब संगठन में सबका समायोजन होगा तभी कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी।

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान AICC, PCC और जिला कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और ज़िम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति के अनुरूप ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ताओं को अहम भूमिकाएं सौंपी जाएंगी।

स्थानीय नेतृत्व ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि प्रदेश सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, बलजीत सिंह बेदी और ज्योति सिंह मथारू की उपस्थिति ने चाकुलिया के कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल काफी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें, समस्याओं का निरीक्षण करें और समाधान की दिशा में कदम उठाएं।

बैठक का सफल प्रबंधन उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद द्वारा किया गया।

बैठक में प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस बैठक में अनेक प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें शामिल थे —
प्रखंड पर्यवेक्षक के. के. शुक्ला, मुरारीलाल शर्मा (का. अध्यक्ष), समीर दास, प्रिंस सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, शमशेर खान, संजय कुमार, जयदेव दास, चेतनाय मांझी, पशुपति बेरा, दिलीप शुक्ला, सलाउद्दीन अंसारी, मो. नसीम, मो. नौशाद अंसारी, विनोद कुमार शर्मा, अंशु मिश्रा, चिकु दास, और देवल महतो।

TAGS
digitalwithsandip.com