Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: विसर्जन से पहले उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण‚ अधिकारियों की टीम रही साथ

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने पहले से ही अलर्ट मोड अपनाया है। खासकर विसर्जन प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक सतर्कता दिखाई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहर के विभिन्न नदी घाटों का व्यापक

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur DC Karn Satyarthi: विसर्जन से पहले उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण‚ अधिकारियों की टीम रही साथ

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने पहले से ही अलर्ट मोड अपनाया है। खासकर विसर्जन प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक सतर्कता दिखाई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहर के विभिन्न नदी घाटों का व्यापक निरीक्षण किया।

निरीक्षण का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था को सुनिश्चित करना था। उपायुक्त के साथ डीटीओ, नगर उपआयुक्त, एसडीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इन घाटों का किया गया निरीक्षण

इस दौरान उपायुक्त ने शहर के प्रमुख विसर्जन घाटों — बारिडीह का भोजपुर घाट, भुइयांडीह का पांडे घाट, मानगो घाट, सोनारी का दोमुहानी घाट, कदमा नदी घाट और बगबेडा का बड़ौदा घाट — का दौरा किया। सभी घाटों की स्थिति का जायजा लिया गया और वहां मौजूद कमियों को चिन्हित किया गया।

पूजा समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पूजा समितियों के सदस्यों को घाटों पर प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के समय भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा बेहद जरूरी है, और इसमें पूजा समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

बिजली, पानी और सुरक्षा के होंगे मुकम्मल इंतजाम

उपायुक्त ने सभी घाटों पर बिजली की रोशनी, पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा बलों की तैनाती और आपात सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिन घाटों पर फिलहाल कोई कमी पाई गई है, उन्हें समय पर ठीक कर लिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विसर्जन के दिन तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें और किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

TAGS
digitalwithsandip.com