Adityapur News: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में विवाहिता पिंकी कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति मनीष शर्मा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए गए हैं.

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur News: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में विवाहिता पिंकी कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति मनीष शर्मा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, ललित महतो, पिता स्वर्गीय महेश्वर महतो, निवासी रोड नंबर-3, आदित्यपुर-1, ब्लॉक नंबर 22/2/2 के लिखित आवेदन पर 27 अक्टूबर 2026 को आदित्यपुर थाना कांड संख्या 306/26 दर्ज किया गया था. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मनीष शर्मा, उसके पिता श्याम शर्मा, मां पूनम शर्मा और सतीश शर्मा को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बसंती मंदिर के पास सतवानी स्थित जॉइनेस्ट अपार्टमेंट, रोड नंबर-3 के निवासी हैं.

जून में हुई थी दोनों की शादी

पुलिस के अनुसार, पिंकी कुमारी और मनीष शर्मा के बीच प्रेम संबंध था. दोनों ने 6 जून 2026 को रजरप्पा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था. शादी के बाद दोनों आदित्यपुर स्थित जॉइनेस्ट अपार्टमेंट में साथ रह रहे थे.

पुलिस जांच जारी

विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है. दहेज प्रताड़ना और हत्या से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी. फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com