Jamshedpur: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में जन संपर्क पदयात्रा की शुरुआत को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने बताया की जमशेदपुर में युवा कांग्रेस जमशेदपुर जनसंपर्क यात्रा का आयोजन कर रही है जिसके अंतर्गत युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हर घर खटाखट, चलो पंचायत चलो वार्ड, पहला वोट कार्यक्रम के साथ ही जमशेदपुर की स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उसके समाधान का कार्य योजना बनाया जायेगा एवं इस कार्यक्रम को एक यात्रा का रूप देकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में चलाया जाएगा जिसमें युवा कांग्रेस के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, राजीव गांधी पंचायती राज्य संगठन एवं सभी फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी समय-समय पर शामिल होकर युवा कांग्रेस के इस कार्यक्रम को बल प्रदान करेंगे l पदयात्रा के अंतर्गत सोमवार 5 अगस्त 2024 को भुइयांडीह भुइयांडीह कालिंदी बस्ती से भालूबासा चौक तक पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी l प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक अमन सिद्दीकी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान, पूर्वी विधानसभा महासचिव सुभम शुक्ला, प्रखंड अध्यक्षों में मिथुन चक्रवर्ती, अभिषेक अंजन, पंकज उपाध्याय एवं प्रमोद रजक, निक्कू सिंह, राजेश शर्मा, सोनू सिंह आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.
Bokaro Gang Rape: बोकारो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार
Bokaro Gang Rape: झारखंड के बोकारो जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ चार...