Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Neemdiha Fire Tragedy: तिल्ला गांव में भीषण आग‚ तीन परिवारों का आशियाना खाक

Neemdiha Fire Tragedy: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला गांव में शनिवार रात लगी भीषण आग ने तीन परिवारों को बेघर कर दिया। आगजनी की इस घटना में रमन दास, महेश दास और दिलीप दास के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से

Facebook
X
WhatsApp
Neemdiha Fire Tragedy:  तिल्ला गांव में भीषण आग‚ तीन परिवारों का आशियाना खाक

Neemdiha Fire Tragedy: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला गांव में शनिवार रात लगी भीषण आग ने तीन परिवारों को बेघर कर दिया। आगजनी की इस घटना में रमन दास, महेश दास और दिलीप दास के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखा नकद पैसा, जेवरात, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो बीते दिन तिल्ला गांव पहुंचीं और आगजनी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को करीब से जाना और इस आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

विधायक सविता महतो ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए कंबल, तिरपाल, सूखा राशन और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि प्रभावित परिवार इस संकट से उबर सकें।

मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों को विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सरकार की आबुआ आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी और मामले की नियमित निगरानी करने को कहा।

इस दौरान नीमडीह के अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और सहयोग का आश्वासन दिया।

TAGS
digitalwithsandip.com