Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Bajrang Dal Claim: रांची से लापता बच्चे मिले‚ बजरंगदल ने निभाई भूमिका का दावा

Bajrang Dal Claim: राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम बच्चों अंश और अंशिका के सुरक्षित मिलने के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बयानबाजी भी सामने आने लगी है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंगदल ने बच्चों की बरामदगी

Facebook
X
WhatsApp
Bajrang Dal Claim: रांची से लापता बच्चे मिले‚ बजरंगदल ने निभाई भूमिका का दावा

Bajrang Dal Claim: राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम बच्चों अंश और अंशिका के सुरक्षित मिलने के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बयानबाजी भी सामने आने लगी है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंगदल ने बच्चों की बरामदगी में अपने कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर झारखंड सरकार से सम्मान और घोषित इनाम की राशि देने की मांग की है।

विहिप की ओर से जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि 14 जनवरी को रामगढ़ जिले के चितरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी इलाके में स्थित बंजारों की बस्ती में दो बच्चों की मौजूदगी को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद चितरपुर समिति से जुड़े बजरंगदल कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, बबलू साहू और सचिन कुमार ने बच्चों की पहचान की और तत्काल रामगढ़ पुलिस से संपर्क किया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को बच्चों को सौंप दिया गया। विहिप का कहना है कि इस पूरे अभियान में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा और बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य सरकार ने इस मामले में बच्चों की तलाश के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक द्वारा इस मामले में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंगदल की भूमिका का उल्लेख नहीं किया गया, जिससे संगठन आहत है। उनका कहना है कि इससे सरकार की मंशा और मानसिकता पर सवाल खड़े होते हैं।

विहिप और बजरंगदल का कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं ने किसी इनाम की अपेक्षा से नहीं, बल्कि कर्तव्य भावना के तहत बच्चों की तलाश की। संगठन की ओर से मांग की गई है कि झारखंड के मुख्यमंत्री इस सराहनीय कार्य के लिए बजरंगदल के संबंधित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करें और घोषित इनाम की राशि उन्हें प्रदान की जाए।

TAGS
digitalwithsandip.com