Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Giridih Tractor Accident: इंजन के नीचे दबा चालक‚ तीन घंटे तक चला रेस्क्यू

Giridih Tractor Accident: गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। करमाटांड के आगे पुल के पास एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चला रहा चालक सीधे इंजन के नीचे दब गया और वहीं

Facebook
X
WhatsApp
Giridih Tractor Accident: इंजन के नीचे दबा चालक‚ तीन घंटे तक चला रेस्क्यू

Giridih Tractor Accident: गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। करमाटांड के आगे पुल के पास एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चला रहा चालक सीधे इंजन के नीचे दब गया और वहीं फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ट्रैक्टर के भारी इंजन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालना आसान नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना मिलने पर लोकाय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीन मंगवाई गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के इंजन को उठाया गया और उसमें फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग राहत की सांस लेते नजर आए।

रेस्क्यू के तुरंत बाद घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चालक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग इस हादसे को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं, “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय” की कहावत इस घटना में सच साबित होती नजर आई, क्योंकि गंभीर हादसे के बावजूद चालक की जान बच गई।

TAGS
digitalwithsandip.com