Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Jamshedpur Dog Show: केनल क्लब की पहल‚ 79वां से 81वां शो एक साथ

Jamshedpur Dog Show: जमशेदपुर में स्वान प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण आने वाला है। शहर में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक लगातार तीन दिनों तक भव्य डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जमशेदपुर केनल क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देशभर

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Dog Show: केनल क्लब की पहल‚ 79वां से 81वां शो एक साथ

Jamshedpur Dog Show: जमशेदपुर में स्वान प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण आने वाला है। शहर में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक लगातार तीन दिनों तक भव्य डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जमशेदपुर केनल क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देशभर से सैकड़ों सुंदर और दुर्लभ नस्ल के स्वान भाग लेंगे।

जमशेदपुर केनल क्लब की अध्यक्ष रूचि नरेन्द्रन ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि इस वर्ष एक ऐतिहासिक पहल के तहत 79वां, 80वां और 81वां डॉग शो एक साथ आयोजित किया जा रहा है। यह पहली बार है जब लगातार तीन डॉग शो एक ही मंच पर आयोजित होंगे, जिससे इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

इस डॉग शो में जमशेदपुर केनल क्लब के 38 स्वान शामिल होंगे, जबकि कुल मिलाकर देश के विभिन्न राज्यों से 326 स्वान इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दर्शकों को यहां 43 अलग-अलग डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ब्रीड के स्वान देखने को मिलेंगे, जो इसे एक राष्ट्रीय स्तर का प्रमुख आयोजन बनाता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेन्द्रन करेंगे। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और उम्मीद की जा रही है कि यह डॉग शो न केवल स्वान प्रेमियों, बल्कि आम नागरिकों, बच्चों और परिवारों के लिए भी एक खास अनुभव साबित होगा।

जमशेदपुर में इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा यह डॉग शो शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को भी नई ऊंचाई देगा। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन से जमशेदपुर को एक नई पहचान मिलेगी और भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम शहर में आयोजित किए जा सकेंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com