Adityapur News: मीरूडीह में कचरा प्लांट को लेकर संग्राम, डिप्टी मेयर की पहल पर ग्रामीणों ने किया विरोध, घंटों नोकझोंक के बाद पहुंचे मेयर Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

District Literature Festival: 09 से 11 जनवरी तक आयोजन‚ गोपाल मैदान बना केंद्र

District Literature Festival: जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की ओर से साहित्य, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान,

Facebook
X
WhatsApp
District Literature Festival: 09 से 11 जनवरी तक आयोजन‚ गोपाल मैदान बना केंद्र

District Literature Festival: जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की ओर से साहित्य, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान, जमशेदपुर में आयोजित होगा।

साहित्य उत्सव की तैयारियों, सहभागिता और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्नव मिश्रा ने सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया कि यह उत्सव साहित्य, कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत के संरक्षण एवं प्रसार की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय साहित्य उत्सव में जिला, राज्य और देश स्तर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, इतिहासकार, विचारक एवं सांस्कृतिक कर्मी भाग लेंगे। इस दौरान साहित्यिक परिचर्चा, काव्य पाठ, संवाद सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से साहित्य प्रेमियों को समृद्ध अनुभव मिलेगा।

प्रशासन का उद्देश्य इस साहित्य उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को साहित्य से जोड़ना है। अर्नव मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने जिले के सभी साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे इस साहित्य उत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और आयोजन को सफल बनाएं। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि यह आयोजन पूर्वी सिंहभूम की सांस्कृतिक पहचान को एक नई दिशा देगा।

TAGS
digitalwithsandip.com