Pakur Bomb Blast: खेतों में बमबाजी से फैली दहशत

Pakur Bomb Blast: पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकरहटी पश्चिम गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव से सटे खेतों में हुई बमबाजी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट की तेज आवाज सुनते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग

Facebook
X
WhatsApp

Pakur Bomb Blast: पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकरहटी पश्चिम गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव से सटे खेतों में हुई बमबाजी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट की तेज आवाज सुनते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

जानकारी के अनुसार एक जनवरी को गांव में पिकनिक के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामूली विवाद धीरे-धीरे तनाव में बदल गया। उसी रात गांव में पंचायती कर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी और मामला अनसुलझा रह गया।

विवाद के अगले दिन शुक्रवार दो जनवरी को दोपहर बाद गांव से लगे खेतों में अचानक बमबाजी की गई। धमाकों की आवाज से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थिति नियंत्रण में आ चुकी थी, लेकिन एहतियातन पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों गुटों के लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पूरे गांव और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com