Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Balaji Annapurna Launch: विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन‚ गरीबों के लिए ₹5 में भोजन

Balaji Annapurna Launch: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्यान भोजनालय का विधिवत उद्घाटन किया। यह सेवा विशेष रूप से मानगो क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई है। इस चलंत भोजनालय

Facebook
X
WhatsApp
Balaji Annapurna Launch: विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन‚ गरीबों के लिए ₹5 में भोजन

Balaji Annapurna Launch: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्यान भोजनालय का विधिवत उद्घाटन किया। यह सेवा विशेष रूप से मानगो क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई है।

इस चलंत भोजनालय के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को मात्र ₹5 में दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सुलभ और सम्मानजनक तरीके से भोजन उपलब्ध कराना है।

विधायक ने बताया कि भोजनालय में उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि लाभार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक आहार मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सेवा सभी जरूरतमंदों के लिए खुली है और कोई भी इसका लाभ उठा सकता है।

सरयू राय ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में जरूरत और मांग के अनुसार चलंत भोजनालय की संख्या में इजाफा किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक यह सेवा पहुंच सके।

बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्यान भोजनालय को क्षेत्र में सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस सेवा से मानगो क्षेत्र में गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

TAGS
digitalwithsandip.com