Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Shaheedi Dihada Jamshedpur: शहीदी दिहाड़ा आयोजन की तैयारी‚ जमशेदपुर में श्रद्धा

Shaheedi Dihada Jamshedpur: जमशेदपुर में आगामी 28 और 29 दिसंबर को सिख इतिहास के गौरवशाली अध्याय को नमन करते हुए शहीदी दिहाड़ा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से सिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह और उनके चार साहिबजादों की शहादत को स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
Shaheedi Dihada Jamshedpur: शहीदी दिहाड़ा आयोजन की तैयारी‚ जमशेदपुर में श्रद्धा

Shaheedi Dihada Jamshedpur: जमशेदपुर में आगामी 28 और 29 दिसंबर को सिख इतिहास के गौरवशाली अध्याय को नमन करते हुए शहीदी दिहाड़ा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से सिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह और उनके चार साहिबजादों की शहादत को स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रंगरेटा महासभा की ओर से किया जा रहा है।

शहीदी दिहाड़े के अवसर पर सिख इतिहास, त्याग और बलिदान की महान परंपरा को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गुरु साहिब की जीवनी, उनके आदर्शों और शौर्यपूर्ण बलिदान की कथा को कीर्तन, कथा और इतिहास विवेचना के माध्यम से साझा किया जाएगा।

पिछले सात वर्षों से लगातार यह आयोजन शहर के एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में किया जा रहा है। इस वर्ष भी दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन इसी स्थल पर होगा, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होकर शहीदों को नमन करेंगे।

इस वर्ष के शहीदी दिहाड़ा आयोजन में देशभर से प्रसिद्ध कीर्तन जत्थे, कथावाचक, ताड़ी जत्थे और सिख इतिहासकार शामिल होंगे। ये सभी अपने-अपने माध्यम से सिख धर्म की गौरवशाली विरासत और बलिदान की भावना को जीवंत करेंगे।

इस संबंध में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि है, बल्कि नई पीढ़ी को सिख इतिहास और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है।

TAGS
digitalwithsandip.com