Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

NH-32 accident: कोलकाता से निकले दोस्तों संग सफर‚ बीच राह में थम गई जिंदगी

NH-32 accident: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में एनएच-32 पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोलकाता के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेहाला निवासी 26 वर्षीय सर्नव बटवाल के रूप में की गई है। यह हादसा घाघरा जुड़िया पुल के पास लगभग सुबह

Facebook
X
WhatsApp
NH-32 accident: कोलकाता से निकले दोस्तों संग सफर‚ बीच राह में थम गई जिंदगी

NH-32 accident: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में एनएच-32 पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोलकाता के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेहाला निवासी 26 वर्षीय सर्नव बटवाल के रूप में की गई है। यह हादसा घाघरा जुड़िया पुल के पास लगभग सुबह 11 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सर्नव बटवाल अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग बाइक पर सवार होकर चांडिल से बलरामपुर की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कई फीट तक सड़क पर घसीटती चली गई। सर्नव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी बाल-बाल बच गए।

दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि वह जामडीह गांव होते हुए रसूनिया की ओर भागा। स्थानीय लोगों ने काफी दूरी तक उसका पीछा किया, लेकिन वह वाहन सहित फरार होने में सफल रहा। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तुरंत घायल सर्नव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया।

इस बीच अस्पताल में एंबुलेंस की तत्काल व्यवस्था न होने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने अपने निजी एंबुलेंस से सर्नव को टीएमएच भेजवाया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सर्नव बटवाल को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के साथियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार कार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और राजमार्ग पर रफ्तार नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

TAGS
digitalwithsandip.com